back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हॉकी इंडिया ने पूर्व जूनियर पुरुष खिलाड़ी जॉर्ज फर्नांडीज के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली,10 मई (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने सोमवार को पूर्व जूनियर पुरुष खिलाड़ी जॉर्ज फर्नांडीज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 67 वर्षीय फर्नांडीज का कोरोना के कारण बेंगलुरु में रविवार को निधन हो गया। सेवानिवृत्त असिस्टेंट कस्टम्स कमिश्नर (कर्नाटक) जॉर्ज फर्नांडीज ने 1975 में भारतीय जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फॉरवर्ड पोजीशन पर खेला। उन्होंने वर्ष 1975-76 में अपने गृह राज्य कर्नाटक के लिए जूनियर स्तर पर भी खेला है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने जॉर्ज के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,"हम जॉर्ज फर्नांडीज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुखी हैं, फर्नांडीज ने जूनियर स्तर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया। हम दुःख के इस क्षण में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।" पिछले दो-तीन दिन हॉकी बिरादरी के लिए काफी विनाशकारी रहे हैं। हॉकी इंडिया ने शनिवार को दो पूर्व खिलाड़ियों को खो दिया था। 62 वर्षीय रविंदर पाल सिंह, जो 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे, का कोरोना के कारण शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। इसके अलावा, 66 वर्षीय एम के कौशिक, जो उसी टीम का हिस्सा थे, का शनिवार की शाम दिल्ली में कोरोना के कारण निधन हो गया था। अर्जुन अवार्डी एमके कौशिक ने 1990 और 2000 के दशक के दौरान पुरुष और महिला दोनों टीमों को कोचिंग दी थी। उनकी कोचिंग के तहत, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2006 में दोहा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। वह 2014 में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सहायक कोच भी थे। भारतीय हॉकी में उनके योगदान के लिए, उन्हें 2002 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...