नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर एवं आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बुरा वक्त गुजर नहीं रहा है। पहले उनकी टीम मुंबई इंडियंस बेहद खराब प्रदर्शन के कारण इस आईपीएल से बाहर हो गई। अब पांड्या का पत्नी के साथ रिश्ता टूट रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक तलाक लेने वाले हैं। वैसे, पत्नी-पत्नी ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नताशा तलाक के बाद पांड्या की प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा ले जाएंगी।
14 फरवरी को शेयर की थी आखिरी बार फोटो
दरअसल, कपल लंबे समय से साथ नहीं दिखा है। दोनों ने आखिरी बार 14 फरवरी को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। उसके बाद एक फंक्शन के वीडियो में पांड्या और नताशा साथ दिखे थे। अगर, तलाक की अटकलें सही निकलीं तो पांड्या को अपनी प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा नताशा को देना पड़ेगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर हुए हैं। बता दें, पांड्या करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह टीम इंडिया से मिलने वाली सालाना फीस और IPL की मैच फीस के अलावा कई और तरीकों से कमाई करते हैं।
हार्दिक को कहां-कहां से आते हैं पैसे
पांड्या आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। उन्हें टीम मालिक द्वारा फीस के रूप में 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। इस सीजन से पहले पांड्या गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। गुजरात भी पांड्या को इतने पैसे देती थी। इसके साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। क्रिकेटर ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फ्लैट 30 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनके पास वडोदरा में एक पैंटहाउस है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ऐसे में इस तलाक के बाद पांड्या की स्थिति खराब हो सकती है।
IPL में पति को सपोर्ट करने स्टेडियम नहीं गईं थीं नताशा
नताशा ने इस IPL सीजन में एक बार भी पति हार्दिक की टीम मुंबई इंडियंस को चीयर करने स्टेडियम नहीं गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल से भी अपने नाम के आगे से पांड्या सरनेम हटाया है। इन वजहों से दोनों के रिश्ते में खटास की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। कहा जा रहा कि दोनों ने तलाक के लिए फाइल कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे हार्दिक पंड्या की ट्रोलिंग बड़ी वजह हो सकती है। हार्दिक नहीं चाहते होंगे कि नताशा को उनके कारण ट्रोल किया जाए। क्रिकेटर कई बार ऐसी चीजों का सामना कर चुके हैं। उनके खराब प्रदर्शन पर परिवार की ट्रोलिंग हुई है। बता दें, दोनों ने जनवरी 2020 में सगाई की थी। नताशा ने पांड्या से कोरोना काल मई 2020 में शादी की थी। इसके बाद 2022 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी। जुलाई 2020 में उनके पहले बच्चे अगस्त्य का जन्म हुआ।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




