back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूं ही Hardik को नहीं मिली Mumbai Indians की कमान, सबसे अधिक बार IPL ट्रॉफी जीताने वाले तीसरे खिलाड़ी

IPL 2024 MI:आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। रोहित शर्मा 10 साल तक टीम का नेतृत्व कर पांच बार खिताब दिलाया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। रोहित शर्मा 10 साल तक टीम का नेतृत्व कर पांच बार खिताब दिलाया। इस कारण हार्दिक को कमान मिलने पर टीम की काफी आलोचना भी हुई। फैंस में इतना आक्रोश दिखा की मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया फॉलोअर्स चंद घंटों में लाखों कम हो गए। मगर, हार्दिक को नेतृत्व करने का मौका ऐसे ही नहीं मिला है। आईपीएल में सबसे अधिक बार ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में पांड्या तीसरे नंबर पर आते हैं।

5 बार ट्रॉफी दिला चुके हैं हार्दिक

आईपीएल के 13 साल के इतिहास में हार्दिक पांड्या ने 5 बार ट्रॉफी दिलाई है। पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 6 बार खिताब जीता है। दूसरे नंबर अंबाती रायुडू हैं। इन्होंने भी 6 बार खिताब अपने नाम किया है। चौथे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं, जो 5 बार अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई है। पांचवें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी 5 बार खिताब जीते हैं।

हार्दिक का IPL में ओवरऑल प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया है। इन्होंने गुजरात को एक बार खिताब दिलाया है। अहम बात है कि आईपीएल में एंट्री के साथ टीम विजेता बनी थी। खिलाड़ी ने आईपीएल में कुल 112 मैच खेले हैं। इनमें 29.15 की औसत से 2012 रन बनाए हैं। इनका सर्वोच्च स्कोर 91 है। कुल 50 विकेट झटके हैं।

2023 में रोहित शर्मा और पांड्या का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा ने 15 मैच खेले थे। 133.33 के स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए, जिनमें 2 अर्धशतक थे। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 14 मैचों में 130.26 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए। 2 अर्धशतक भी जड़े थे। तीन विकेट भी झटके थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵