नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक लंबे अर्से से हार्दिक और नताशा के बीच तालाक की खबरें चल रही थी। इन खबरों ने तब और जोर पकड़ लिया था जब भारतीय टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी नताशा हार्दिक के साथ नही दिखीं थी। हालांकि जुलाई 2024 में स्थिति स्पष्ट हो गई और हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने दोनों के तालाक की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी थी। अब तालाक के 2 महीने बाद हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य से मुलाकात की है, इस दौरान नताशा भी उनके साथ दिखीं।
बेटे अगस्त्य के साथ दिखे हार्दिक-नताशा
तालाक के बाद से ही नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया में रह रहीं थीं। हाल ही में वह भारत लौट आई हैं और बेटे की मुलाकात हार्दिक से कराने के लिए पहुंची थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक बेटे अगस्त्य को देखकर बेहद खुश हो जाते है और गोद में उठा लेते हैं। इस दौरान हार्दिक के बड़े भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या के बेटे भी साथ दिखे थे। हार्दिक दोनो बच्चों को गोद में लेकर कार की तरफ बढ़ जाते हैं इस दौरान नताशा भी उनके साथ थी।
चर्चा में रही थी दोनों की शादी
कोरोना काल के दौरान दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिश्ते को स्वीकारा था। हार्दिक का प्रपोजल काफी चर्चा में रहा था जब उन्होंने क्रूज में नताशा को प्रपोज किया था। दोनों ने 2020 में शादी कर ली थी और नताशा ने बेटे अगस्तय को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद 2023 में दोनों ने परिवार की मौजूदगी में शादी की। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और जुलाई 2024 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।




