back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धीमी ओवर गति के कारण गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई, एजेंसी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में 13 अप्रैल 2023 को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

6 विकेट से जीता गुजरात
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से शिकस्त दी। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू शॉर्ट (36), भानुका राजपक्षा (20), जितेश शर्मा (25), सैम करन (22) और शाहरुख खान (22) की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन बनाए।
जवाब में गुजरात ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (67) के बेहतरीन अर्धशतक और ऋद्धिमान साहा (30) व डेविड मिलर (नाबाद 17) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵