नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को हराने के बाद टीम इंडिया अब अगले मिशन पर ऑस्ट्रेलिया जा रही है। टीम के खिलाड़ी 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे, जहाँ उनका सामना आगामी वनडे और टी20 सीरीज में स्थानीय टीम से होगा।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हर्षित राणा भी शामिल
टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने हर्षित राणा के बारे में कहा कि वह सिर्फ 23 साल का युवा खिलाड़ी हैं।
गौतम गंभीर ने हर्षित राणा की ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है। इस गेंदबाज को लेकर सवाल पूछने पर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि, हर्षित राणा (23) को सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि राणा अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं, उनके पिता कोई पूर्व क्रिकेटर या अधिकारी नहीं हैं। गंभीर ने इसे गलत और सोशल मीडिया मानसिकता की झलक बताया।
गौतम गंभीर का युवा खिलाड़ियों को समर्थन
गौतम गंभीर ने कहा कि युवा खिलाड़ी जैसे हर्षित राणा देश के लिए खेलें और सोशल मीडिया पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना न बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी को टारगेट करना है तो उन्हें ही करें, बच्चों को अकेला न छोड़ा जाए। यह संदेश सभी युवा खिलाड़ियों के लिए भी है।
भारत की वनडे और T20 टीम में हर्षित राणा
बता दें कि, भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे और T20 दोनों टीमों में चुना गया है। दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें 19-25 अक्टूबर तक वनडे सीरीज और 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी।




