back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गौतम गंभीर मना रहे हैं 43वां जन्मदिन, वर्ल्ड कप की जर्सी को फ्रेम में रखते हैं, जानिए क्यों?

देश के दिग्ग्ज बल्लेबाज और मौजूदा टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। गौतम टीम इंडिया के कोच बनने से पहले IPL के दौरान KKR को कोच भी रह चुके हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir Birthday) का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में हुआ था। बांए हाथ के ओपनिंग बैटर रहे गंभीर आज 43 साल के हो गए हैं। ऐसे कितने ही मौके आए जब गंभीर ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर भारत को मैच जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाई। गंभीर ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत दिल्ली के लिए खेलने से की थी और आज टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

दीवार पर फ्रेम करा कर रखते हैं 2011 वर्ल्ड कप जीत की जर्सी

देश के लिए खेलने वाली ओपनिंग जोडी में सबसे ज्यादा चर्चा में सहवाग-गंभीर की जोड़ी रही। गंभीर ने यूं तो कई मौकों पर भारत को जीत दिलाने में अपनी भूमिका अदा की है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी 2011 वर्ल्ड कप की पारी रही जिसमें उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 97 रनों की निर्णायक पारी खेलकर टीम इंडिया के खाते में वर्ल्ड कप ट्रॉफी डाल दी। उन्होंने कई मौकों पर बताया है कि उन्होंने उस मैच की जर्सी को अपने घर की दीवार पर फ्रेम करवा कर लगा रखा है। इसके अलावा उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी 75 रनों की पारी खेली थी जो जीत में मील का पत्थर साबित हुई थी। 

कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं गंभीर

गौतम गंभीर न सिर्फ एक कुशल बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं बल्कि कुशल रणनीतिकार के तौर पर भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने क्रिकेटिंग कौशल से कई बार मैच भारत की झोली में ड़ाले हैं। न सिर्फ इतना बल्कि उनकी कप्तानी में KKR ने दो बार खिताब भी जीते हैं। उनकी लीडरशिप में 2012 और 2014 में आईपीएल में उन्होंने ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा बनाया। इसके अलावा IPL 2024 का खिताब भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता जिसके मेंटर गौतम गंभीर थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵