back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यादों के झरोखे से : भारत ने 11 साल पहले आज ही के दिन पांचवीं बार जीता था एशिया कप का खिताब

नई दिल्ली,24 जून (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी यादगार है। 11 साल पहले आज ही के दिन 24 जून 2010 को भारत ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में श्रीलंका को हराकर पांचवीं बार एशिया कप का खिताब जीता था। दांबुला में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (66),धोनी (38) और रोहित शर्मा (41) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 50 ओवरों में 6 विकेट पर 268 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम आशीष नेहरा और जहीर खान के आगे घुटने टेकते नजर आई और अंततः भारतीय टीम ने श्रीलंका को 187 रनों पर ऑलआउट करते हुए 81 रन से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड 5वीं बार एशिया कप अपने नाम किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

कंगना रनौत ने 2016 को किया याद, बोलीं- ‘बेहद मुश्किल दौर था, नरक बन गई थी जिंदगी…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 2016 को लेकर एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵