back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच मुंबई पहुंचा

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों में रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद सिराज और महिला टीम की कप्तान मिताली राज बुधवार को मुंबई पहुंच गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, पहला पड़ाव, मुंबई। टीम इंडिया। कुछ अन्य क्रिकेटरों में रिद्धिमान साहा, जो अभी-अभी कोविड-19 से उबरे हैं, और स्टैंडबाय खिलाड़ी 24 मई को मुंबई पहुंचेंगे। कप्तान विराट कोहली और मुंबई में रहने वाले अन्य खिलाड़ी भी 24 मई को शामिल होंगे। भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम एकसाथ इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। पुरुष टीम को जहां 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो वहीं महिला टीम को एक टेस्ट मैच और तीन वनडे तथा इतने ही टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। –आईएएनएस ईजेडए/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...