back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फेडरर जानना चाहते हैं- इस साल ओलंपिक होगा या नहीं?

ल्यूसाने, 15 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस के स्टार रोजर फेडरर ने शनिवार को कहा कि दुनिया भर के एथलीट टोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजकों के उस फैसले का इंतजार कर रहे हैं कि वे यह तय करें कि वैश्विक कोविड-19 के कारण ओलंपिक होगा या नहीं। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना है लेकिन जापान एवं दुनिया के अन्य हिस्सों में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित करने की मांग की जा रही है। फेडरर ने एक टीवी से कहा, एथलीटों को फैसले लेने की जरूरत है। यह हो रहा है या नहीं?। यह (ओलंपिक) मुश्किल है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि क्या करना है। मैं ओलंपिक में खेलना और पदक जीतना पसंद करूंगा ताकि मैं अपने देश को गौरवान्वित कर सकूं। लेकिन ऐसी स्थिति में अगर यह नहीं होता है तो मैं इसे समझने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। फेडरर ने कहा कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, हम ज्यादा नहीं सुन रहे हैं। इससे मुझे लगता है कि खेल होंगे, भले ही मैंने सुना हो कि टोक्यो में बहुत से लोग खेलों के खिलाफ हैं। लेकिन मुझे लगता है कि एथलीटों को जो चाहिए वह एक निर्णय है: क्या यह हो रहा है या नहीं?। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने कहा, फिलहाल, हमें यह आभास है कि यह होगा। हम जानते हैं कि यह एक मुश्किल स्थिति है। और अगर आप जाना चाहते हैं तो आप एक एथलीट के रूप में भी तय कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि बहुत प्रतिरोध है, तो शायद नहीं जाना बेहतर है। – -आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵