back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विंबलडन 2021 : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर

लंदन, 6 जुलाई (हि.स.)। स्विटजरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन 2021 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 39 वर्षीय फेडरर ने अंतिम 16 के मुकाबले में 23वें नंबर के इटली के खिलाड़ी लॉरेंजो सोनेगो को शिकस्त दी।

फेडरर ने 2 घंटे 11 मिनट चले मुकाबले में सोनेगो को 7-5, 6-4, 6-2 से हराकर 18वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ वह अंतिम आठ में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए।

अंतिम-16 के खेले गए इस मैच में बारिश ने खलल डाला जिसके चलते खेल कुछ समय तक बंद रहा। उस समय पहले सेट में फेडरर और सोनेगो 5-5 की बराबरी पर थे। इसके बाद जब मैच फिर शुरु हुआ तो इटली के खिलाड़ी ने डबल फॉल्ट की। जिसके बाद उन्हें फेडरर को रोकना मुश्किल हो गया।

8 अगस्त को 40 साल के होने जा रहे फेडरर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरी वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव और 14 वीं वरीयता प्राप्त ह्यूबर्ट हर्काज़ के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵