back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धीमी गति से बल्लेबाजी करने पर प्रशंसकों ने की विलियमसन की आलोचना

पुणे, 2 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन की पावरप्ले के दौरान धीमी गति से बल्लेबाजी की प्रशंसकों ने आलोचना की है। साथ ही प्रशंसकों ने उन्हें रविवार रात यहां एमसीए स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से मिली हार का दोषी ठहराया है। बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड की 57 गेंदों में 99 रनों की पारी और डेवोन कॉनवे की 55 गेंदों में नाबाद 85 रनों की पारी की बदौलत सीएसके की टीम ने दो विकेट खोकर 202 रन बनाए। हैदराबाद ने 13 रन से मैच को गंवा दिया। विलियमसन ने 37 गेंदों में 127 की स्ट्राइक रेट से 47 रन बनाए, जो उनकी पारी में दूसरा सबसे कम स्कोर था। विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन बल्लेबाजी क्रम में नीचे आए और उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली। भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दास गुप्ता ने क्रिक्रट्रैकर पर कहा कि एसआरएच ने आमतौर पर धीमी शुरुआत की। टीम में बाकि खिलाड़ी योगदान दे रहे हैं, लेकिन केन विलियमसन अपने फार्म में नहीं दिख रहे। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...