back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए एनरिक नॉर्टजे और शबनीम इस्माइल

जोहान्सबर्ग,01 जून (हि.स.)। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे और शबनीम इस्माइल को सीएसए के वर्चुअल पुरस्कार समारोह में दक्षिण अफ्रीका के पुरुष और महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शबनीम को मोमेंटम महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर और दक्षिण अफ्रीका महिला प्लेयर्स ऑफ द ईयर भी चुना गया। वहीं, नॉर्टजे को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, साउथ अफ्रीका फैन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर और एडेन मार्कराम के साथ मेन्स प्लेयर्स ऑफ द ईयर भी चुना गया। सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी फोलेत्सी मोसेकी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एनरिक और शबनीम ने उच्चतम मानक निर्धारित किए हैं जिसकी हम अपने आइकन प्रोटियाज खिलाड़ियों से उम्मीद करते हैं। एनरिक का अब तक का अंतरराष्ट्रीय करियर उल्लेखनीय रहा है।" उन्होंने आगे कहा,"एक साल के अंतराल में एनरिक हमारे इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर से हमारे समग्र प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में चुने गए,जो एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। महामारी ने कारण उन्होंने अब तक केवल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 39 विकेट हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार मैच में पांच विकेट हासिल किए।" नॉर्टजे क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाले 12वें खिलाड़ी बने और उन्होंने लगातार वर्षों में इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर और मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

G20 में मोदी का विश्व संदेश, पुराने विकास मॉडल पर उठाए सवाल, ग्लोबल साउथ के लिए दिए 3 महा-प्रस्ताव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वैश्विक विकास की दिशा बदलने...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵