back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लिश बल्लेबाज मेरी गेंद को नहीं समझ पाए : अक्षर पटेल

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। भारत के लेफट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज उनकी गेंद को नहीं समझ पाए थे और संदेह होने पर स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलते थे। पटेल ने मार्च में इंग्लैंड के साथ हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 27 विकेट लिए थे और अब वह अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। पटेल ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, अगर इंग्लिश बल्लेबाजों को संदेह होता है, भले ही गेंद स्पिन हो या नहीं, वो बस स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलना शुरू कर देते हैं। वो मेरे हाथ की गेंद को पढ़ नहीं पाए थे उसके बजाय उन्होंने यह देखा कि गेंद कहां टप्पा खा रही है। पटेल ने माना कि रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के रहते बाएं हाथ के किसी अन्य स्पिन ऑलराउंडर के लिए टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल था। उन्होंने कहा, मैं नहीं समझता कि मुझमें किसी चीज की कमी थी। दुर्भाग्य से मैं चोटिल हो गया और वनडे टीम से अपनी जगह खो दी। टेस्ट मैचों में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन अच्छा कर रहे थे। जडेजा काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके चलते किसी दूसरे बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर के लिए जगह बनाना काफी मुश्किल था। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी अच्छा कर रहे थे। टीम संयोजन के चलते मैं बाहर था। जब मुझे मौका मिला, तो मैंने बस खुद को साबित करने की कोशिश की। 27 साल के स्पिनर ने कहा कि वह बाकी गेंदबाजों से अलग है क्योंकि वह गति के साथ गेंदबाजी करते हैं। पटेल ने कहा, मैं नहीं समझता कि मैं सभी परिस्थितियों में खेला हूं। यह मेरे प्रदर्शन की निरंतरता पर निर्भर है। मेरी गेंदबाजी दूसरों से अलग है। मैं गति के साथ तेज करने की कोशिश करता हूं। जब भी मैं अनिल कुंबले और अश्विन जैसे सीनियरों से मिलता हूं तो मैं उनसे पूछता हूं कि मैं कैसे खुद को और बेहतर कर सकता हूं। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...