back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट क्लब एसेक्स ने जिमी नीशम के साथ किया करार

एसेक्स, 27 मार्च (हि.स.)। इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट क्लब एसेक्स ने 2021 टी 20 ब्लास्ट के लिए न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जिमी नीशम के साथ करार किया है। 30 वर्षीय नीशम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के बाद एसेक्स के साथ जुड़ेंगे और विटालिटी ब्लास्ट के ग्रुप मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। नीशम न्यूजीलैंड के एकदिवसीय और टी 20 टीम के एक नियमित सदस्य हैं और दुनिया भर में सभी फ्रेंचाइजी क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है, विशेष रूप से वह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के साथ-साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। नीशम ने एक आधिकारिक बयान में कहा,"मैं वास्तव में इस साल के विटालिटी ब्लास्ट के लिए एसेक्स ईगल्स के साथ जुड़ने का इंतजार कर रहा हूं। मैं फिर से रयान टेन डॉकथेट के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं, ओटैगो के साथ कुछ सत्रों के लिए मैं उनके साथ खेला था, और उम्मीद है कि हम 2019 की सफलता को दोहरा सकते हैं।" एसेक्स के मुख्य कोच एंथनी मैकग्राथ नीशम को अपने टीम में शामिल करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा," हम पिछले सीज़न के अंत में कुछ खास नहीं कर सके थे और टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद हमने निष्कर्ष निकाला कि हमें टी 20 टीम में एक और ऑलराउंडर को जोड़ने की जरूरत है, और नीशम उस रोल में एकदम फिट बैठते हैं।" उन्होंने कहा, "वह बल्ले और गेंद दोनों से अपने देश के साथ ही वैश्विक फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपने देश और क्लब दोनों के लिए शानदार हैं।" हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...