back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को पांच विकेट से हराया,तीन मैचों की श्रृंखला में ली 2-0 की अपराजेय बढ़त

कार्डिफ,25 जून (हि.स.)। इंग्लैंड ने वर्षा से बाधित दूसरे टी-20 में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टी-20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 111 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। मेंडिस के अलावा कुसल परेरा ने 21 और इशुरू उडाना ने नाबाद 19 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड और आदिल राशिद ने दो-दो व सैम करन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया। इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गई और बारिश रुकने के बाद इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार 18 ओवर में 103 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही और सातवें ओवर तक 36 के कुल स्कोर पर जेसन रॉय (17), जॉनी बेयरस्टो (00),डेविड मलान (04) और इयोन मोर्गन (11) पवेलियन लौट गए। इसके बाद सैम बिलिंग्स (24),लियाम लिविंगस्टोन (नाबाद 29) और सैम करन (नाबाद 16) ने इंग्लैंड को 16.1 ओवर में 108 रन बनाकर जीत दिला दी। इंग्लिश टीम जब जीत से 1 रन दूर थी,करन ने छक्का लगाकर औपचारिकता पूरी की। श्रीलंका की तरफ से वानीन्दू हसरंगा ने दो,दुष्मंथा चमीरा,इशुरू उडाना और बिनूरा फर्नांडो ने 1-1 विकेट लिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

आकाश चोपड़ा ने खोला राज़, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा, कहा- मुझे ट्रोल किया गया और फिर…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने उन्हें ट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...