back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले अफगानिस्तान के आठ क्रिकेटर कोरोना संक्रमित

ढाका, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान टीम के आठ क्रिकेटर कथित तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ 23 फरवरी से शुरू होने वाली तीन वनडे और दो टी20 सीरीज से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सूत्रों के हवाले से द डेली स्टार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान के सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, अफगानिस्तान टीम के बाकी सदस्यों ने आज (मंगलवार) सिलहट में अपने सप्ताह भर के शिविर के पहले दिन अभ्यास सत्र में भाग लिया, जबकि संक्रमित पाए सदस्यों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई। सिलहट में अपने प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद, टीम चटगांव में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जहां तीन वनडे मैच जहूर अहमद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश: 25 और 28 फरवरी को होना है। इसके बाद टीमें मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाली दो मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए ढाका की यात्रा करेंगी। पहला मैच 3 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा टी20 मैच 5 मार्च को होगा। टी20 को आईसीसी टी20 रैंकिंग में गिना जाएगा, जबकि वनडे आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होगा। बांग्लादेश ने मंगलवार को 15 सदस्यीय वनडे टीम में पहली बार तेज गेंदबाज इबादत हुसैन, नसुम अहमद, यासिर अली और महमूदुल हसन जॉय को शामिल किया। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...