back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईसीबी को आराम और रोटेशन नीति पर विराम लगाने की जरुरत: हुसैन

लंदन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि इंग्लैंड अपने आराम और रोटेशन नीति को कुछ ज्यादा ही आगे ले गया है, जिसके चलते कई अहम खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ को भी महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर बैठना पड़ता है। उन्होंने साथ ही कहा कि बोर्ड को अब इस पर विराम लगाकर एक अच्छी टीम बनाने की जरुरत है। इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी जैसे कि जॉनी बेयरस्टो, सैम करेन, मोइन अली और क्रिस वोक्स जो कि आईपीएल का हिस्सा थे, वह जोए रूट की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल नहीं थे। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बेयरस्टो और मार्क वुड ने पहले दो टेस्ट में हिस्सा नहीं था और वे चौथे टेस्ट में मैदान पर उतरे थे। इसके अलावा इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर भी पहले मैच के बाद घर वापस लौट गए थे। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट और वनडे कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भी ईसीबी की रोटेशन पॉलिसी की आलोचना की थी और कीवी टीम के खिलाफ मिली हार का इसे मुख्य कारण बताया था। हुसैन ने रविवार को डेली मेल के लिए अपने कॉलम में कहा, जोए रूट को अब जितना संभव हो उतना निश्चित होना चाहिए अगर वह 1986/87 में माइक गैटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल करने वाले इंग्लैंड के दूसरे कप्तान बनने की कोशिश करने जा रहे हैं। उन्हें अपना एक हाथ बांध कर कप्तानी नहीं करनी चाहिए क्योंकि अब यह ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा, कुछ चीजें कोविड की वजह से उनके नियंत्रण से बाहर हो गई हैं। लेकिन इंग्लैंड को अब अपनी आराम और रोटेशन नीति के बारे में सोचना चाहिए और एक शानदार योजना बनानी चाहिए। अब उन्हें उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ टीम को चुनना चाहिए और अगर फिर से अगले मैच में भी उसी टीम को चुनते है तो उन्हें परेशान नहीं होनी चाहिए। वह अगर ईमानदारी से अपने खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे तभी खिलाड़ियों के बीच भी निश्चितता आएगी। हुसैन ने कहा कि अगर वह रूट की जगह होते तो यह सुनिश्चित करते कि सभी खिलाड़ी अपने काम के प्रति सौ प्रतिशत प्रतिबद्ध रहें। –आईएएनएस आरएसके/एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...