back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीनियर खिलाड़ियों के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं : आर्थर

ढाका, 27 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर का कहना है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए दरवाजे बंद नहीं हए हैं और वे वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को टीम में नहीं लिया था। हालांकि उसे बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो वनडे में हार का सामना कर सीरीज गंवानी पड़ी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर ने कहा, टीम से बाहर करना कड़ा शब्द है। हम बस देखना चाहते थे कि टीम सीनियर खिलाड़ियों के बिना कैसा प्रदर्शन कर रही है। किसी को बाहर नहीं रखा गया, ये खिलाड़ी कभी भी वापस आ सकते हैं। उन्होंने कहा, हमें मध्य क्रम में सुधार की जरूरत है लेकिन हमारे पास कुछ सीनियर खिलाड़ी हैं। कुशल परेरा और कुशल मेंडिस ने काफी क्रिकेट खेला है। डिकवेला और धनंजय डी सिल्वा ने भी कुछ मैच खेले हैं। टीम में किसी भी खिलाड़ी के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। कुछ सीनियर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर कभी भी वापस आ सकते हैं। आर्थर ने वनिंदु हसारंग की सराहना करते हुए कहा, हसारंगा एक अच्छे क्रिकेटर हैं। हमें पता है कि यह एक युवा टीम है जिसे विकसित होना है। हमने इन खिलाड़ियों के साथ यात्रा शुरू की है और हम इन्हें विकसित करना चाहते हैं। हसारंगा खेल को समझ रहे हैं लेकिन उनमें बहुत प्रतिभा है। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...