back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर तकरार! BCCI ने मोहसिन नकवी पर दिया बड़ा बयान, कहा- अब नाटक किया तो…

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम ने प्रतीकात्मक रुप से जश्न मनाया था। फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता। लेकिन जीत के बाद एक विवाद भी सामने आया, जब भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस घटना ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर दुबई के एक होटल पहुंच गए थे। इसके बाद, पाकिस्तान वापस जाने से पहले उन्होंने ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के ऑफिस में छोड़ दी। लेकिन नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव खुद ACC ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाएं। यह विवाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

BCCI के सचिव का बयान आया सामने 

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी को आधिकारिक ईमेल भेजकर विजेता टीम को जल्द से जल्द ट्रॉफी सौंपने का आग्रह किया है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने एक मीडिया से बाचतीत में कहा कि, हमने एसीसी को पत्र लिखा है कि ट्रॉफी चैम्पियन टीम को दी जाए। हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। यदि प्रतिक्रिया न मिले या नकारात्मक हो तो हम आईसीसी को भी लिखेंगे। हम कदम-दर-कदम आगे बढ़ रहे हैं और इस मामले को लगातार उठाते रहेंगे।

यदि ट्रॉफी भारत को नहीं दी तो…

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कह दिया है कि अगर मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी भारत को सौंपने से इनकार करते हैं, तो बीसीसीआई सख्त कदम उठाएगा। उन्होंने बताया कि, यदि ट्रॉफी भारत को नहीं दी जाती है, तो बीसीसीआई इस मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) तक ले जाएगा। 

गौरतलब है कि, मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भी चेयरमैन हैं, जिससे इस विवाद में राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है।

ट्रॉफी अपने हाथ से देने पर अड़े रहे मोहसिन नकवी

बता दें कि, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती थी। लेकिन जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने स्पष्ट कर दिया था कि वे एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी आग्रह किया था कि ट्रॉफी उन्हें सीधे एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के वाइस चेयरमैन से सौंपे जाएं।

हालांकि, मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम की शर्त को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। मैच जीतने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी करीब एक घंटे तक मैदान पर ट्रॉफी लेने के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन जब स्थिति नहीं बदली, तो वे बिना ट्रॉफी लिए ही ड्रेसिंग रूम लौट गए। 

इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराया था। इसके अलावा, भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक भी नहीं किया, जो विवादित रहा। टीम ने यह कदम अपने फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हुए उठाया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵