back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: पंजाब किंग्स को शिखर पर पहुंचाएंगे धवन! 15 साल से खिताब को बेताब, टीम के नाम ये बड़े रिकॉर्ड

Punjab Kings: आईपीएल की सबसे पुरानी टीमों में एक पंजाब किंग्स 2024 सीजन में खिताब जीतने के मकसद से उतरेगी। पहले टीम किंग्स इलेवन पंजाब नाम से जानी जाती थी, अब पंजाब किंग्स से पहचान है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल की सबसे पुरानी टीमों में एक पंजाब किंग्स 2024 सीजन में खिताब जीतने के मकसद से उतरेगी। पहले टीम किंग्स इलेवन पंजाब नाम से जानी जाती थी, अब पंजाब किंग्स से पहचान है। टीम के साथ कई दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान बदलते रहे हैं। फिलहाल शिखर धवन के कंधे पर नेतृत्व की जिम्मेदारी है। टीम ने 2022 के आईपीएल में आठवें स्थान पर फिनिश किया था। इस बार अपने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें भानुका राजापक्षे, मैथ्यू शॉर्ट के अलावा सबसे बड़ा नाम शाहरुख खान हैं। खास बात है कि पिछले साल सबसे महंगी रकम देकर अपने पाले में शामिल हुए इंग्लैंड के सैम करन को रिटेन किया है।

कप्तान धवन और कगिसो रबाडा सबसे बड़ी मजबूती

टीम के मजबूत पक्ष कप्तान शिखर धवन हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली के बाद शिखर धवन हैं। इनका औसत और स्ट्राइक रेट हमेशा उम्दा रहता है। वह कूल माइंड हैं। टीम के पास कगिसो रबाडा जैसा दुनिया का सबसे खूंखार गेंदबाज है। वह अपने रंग में हों तो अकेले विरोधी टीम पर भारी पड़ सकते हैं।

टीम का कमजोर पक्ष

टीम के कमजोर पक्ष पर नजर डालें तो धवन के अलावा कोई भारतीय अनुभवी खिलाड़ी नहीं है। जो मौके की नजाकत के हिसाब से अपने खेल को ढाले। टीम में स्पिनर के तौर पर राहुल चाहर हैं, लेकिन पिछले सीजन में वह नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किए थे। सैम करन और लियाम लिविंगस्टेन टीम के स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन उस तरह का प्रदर्शन पिछले सीजन में नहीं कर सके थे।

पंजाब किंग्स के रिटेन खिलाड़ी

शिखर धवन, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व ताइडे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, गुरनूर बराड़, विदवथ कावेरप्पा।

लगातार चार मुकाबलों में 200 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के नाम बड़ा रिकॉर्ड है। यह पहली टीम है, जिसने लगातार चार मुकबालों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। उससे पहले 30 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ 201 रन बनाए थे। 28 अप्रैल को मोहाली में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 201 रन बनाए थे।

एक ही टीम के खिलाफ 5 बार सबसे कम स्कोर

पंजाब किंग्स के साथ एक बुरा रिकॉर्ड भी जुड़ा है। टीम एक ही विरोधी के खिलाफ पांच बार सबसे कम स्कोर की है। 20 मई 2009 को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ डरबन में 8 विकेट पर सिर्फ 92 रन बना पाई थी। मैच में हार मिली थी। 25 अप्रैल 2015 को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 20 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बना सकी थी। वानखेडे स्टेडियम में 16 अप्रैल 2021 को चेन्नई के खिलाफ ही 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए थे। वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 मई 2008 को 8 विकेट पर 12 रन बनाए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

MI vs KKR: आंकड़ों में मुंबई का दबदबा, लेकिन हालिया फॉर्म ने बढ़ाई कोलकाता की चुनौती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders (MI vs KKR) के बीच मुकाबला IPL के सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबलों में गिना...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵