back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आगे आए धवन और उनादकट

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद करने का फैसला किया है। धवन और उनादकट ने ट्विटर पर इसकी जानकरी दी। धवन ने ऑक्सीजन सिलेंडर और कनसंट्रेटर्स खरीदने के लिए एक एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) को 20 लाख रुपये का दान दिया है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि वह आईपीएल के 14वें सीजन में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार राशि भी दान करेंगे। धवन ने टिवटर पर लिखा, हम अभी अभूतपूर्व समय में हैं और यह समय की जरूरत है कि हम एक-दूसरे की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करें। मैं 20 लाख रुपये के अलावा 2021 आईपीएल के दौरान व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए मैच के बाद मिलने वाले पुरस्कार राशि को मिशन ऑक्सीजन के लिए दान करूंगा, जिससे ऑक्सीजन के लिए जरूरी रकम को जमा किया जा सके। उन्होंने इसके साथ ही सभी फ्रंटलाइन (चिकित्सा और अन्य जरूरी कार्यों से जुड़े हुए) कर्मियों को धन्यवाद दिया, जो स्वास्थ्य संकट के बीच एक वर्ष से अधिक समय से अथक प्रयास कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज ने कहा, हम हमेशा अपके ऋणी रहेंगे। मैं सभी से स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह करता हूं। मास्क का इस्तेमाल करें और स्वच्छता तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें। इससे पहले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए आईपीएल वेतन का 10 प्रतिशत दान करने का फैसला किया। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने 7.5 करोड़ रुपए, तो दिल्ली कैपिटल्स ने एनसीआर स्थित दो फाउंडेशन को 1.5 करोड़ रुपए दान देने का फैसला किया था। टीमों के अलावा कई खिलाड़ी भी मदद के लिए आगे आ चुके हैं, जिसमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पैट कमिंस, निकोलस पूरन, ब्रेट ली, श्रीवत्स गोस्वामी और शेल्डन जैक्सन जैसे खिलाड़ी शामिल है। –आईएएनएस ईजेडए/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵