back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhoni और Sakshi ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट की Marriage Anniversary, Video Viral

Dhoni and Sakshi Marriage Anniversary : टीम इंडिया एवं आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान आज शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इससे जुड़े वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) आज (4 जुलाई) को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। दोनों धोनी ने केक काटकर सालगिरह (Wedding Anniversary) मनाई। इनकी मुलाकात 2007 में कोलकाता के ताज होटल में हुई थी। उस होटल में भारतीय टीम ठहरी थी। जबकि, साक्षी उस होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। दोनों वहां करीब 10 साल बाद मिले। इससे पहले बचपन से दोनों एक-दूसरे को जानत थे। 2008 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दो साल डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 को धोनी और साक्षी ने देहरादून में शादी की। आज दोनों शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट 

साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा-हमारा 15वां साल शुरू हो रहा है। साक्षी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह धोनी की आंखों में देखते दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों के खास लम्हों की झलक है। एक तस्वीर में दोनों नाचते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में धोनी चेहरे पर मुस्कान के साथ जीवा को पकड़े हैं। 

[EMBED]

एक-दूसरे को बचपन से जानते थे 

धोनी और साक्षी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। दोनों के पिता रांची की ‘MECON’ कंपनी में काम करते थे। इनके परिवारों में अच्छा संबंध था। धोनी और साक्षी एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों बिछड़ गए। साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया था। इसके बाद दोनों का संपर्क नहीं था। फिर 10 साल बाद 2007 में कोलकाता के ताज होटल में टीम इंडिया रुकी थी। तब टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा था। उसी होटल में साक्षी होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप कर रही थीं। साक्षी की इंटर्नशिप का आखिरी दिन था और उनके मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने उन्हें धोनी से मिलवाया था। साक्षी को देखते ही माही दिल हार बैठे और दत्ता से साक्षी का नंबर मांगकर उन्हें मैसेज किया था।

20 साल का शानदार क्रिकेट कॅरियर

धोनी ने 20 साल के क्रिकेट करियर में तमाम सफलताएं हासिल की हैं। इसमें आईसीसी ट्रॉफी और आईपीएल खिताब भी हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। धोनी बेहद निजी व्यक्ति, अक्सर अपना समय रांची स्थित फार्म हाउस पर बिताते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵