back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड सीरीज में विलियमसन के बाद नंबर 4 पर खेल सकते हैं कॉनवे

लंदन, 24 मई (आईएएनएस)। हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रॉस टेलर की जगह नंबर 4 पर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मौका दिया जा सकता है। 30 वर्षीय कॉनवे ने इस साल की शुरुआत में चार घरेलू टेस्ट में कीवी टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी की, जब कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण बाहर हो गए थे। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को पुष्टि की है कि कॉनवे 2 जून से लॉर्डस में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे, जिसमें वापसी करने वाले कप्तान विलियमसन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने आगे कहा, विलियमसन के पास तीसरे नंबर पर एक बहुत अच्छा रिकॉर्ड है। उनके लिए यह सही जगह है। हालांकि डेवोन ने पिछले साल यहां (इंग्लैंड) में हमारे लिए एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन विल यंग ने टॉम लैथम के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। ससेक्स के खिलाफ न्यूजीलैंड के यंग और लैथम ने पारी की शुरुआत की और विलियमसन तीसरे और टेलर की जगह नंबर चार पर कॉनवे खेलते नजर आए। कॉनवे ने पिछले साल टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ पारी की शुरुआत की और लॉर्डस में ड्रॉ वाले डेब्यू मैच में दोहरा शतक बनाकर उन्हें तुरंत सफलता मिली। फिर उन्हें बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट में नंबर 3 पर मौका दिया गया, क्योंकि विलियमसन चोट के कारण बाहर हो गए थे। –आईएएनएस आरजे/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...