back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित करें उमरान मलिक : वीवीएस लक्ष्मण

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के क्रिकेट निदेशक वी.वी.एस. लक्ष्मण ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को सलाह दी है कि वह अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑन और ऑफ फील्ड पर उन्हें अपने ध्यान को भटकने से रोकना होगा। उमरान ने 5 मई को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंदबाजी की, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। लक्ष्मण ने ड्रीम सेट गो कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि, जब आप उच्चतम स्तर पर खेल रहे होते हैं, तो बहुत जल्द आपको एहसास होता है कि आपको गेंदबाजी को और अच्छा करना होगा, जिससे बल्लेबाजों पर अधिक दबाव बनाया जा सके। पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, मुझे यकीन है कि उमरान या देश के लिए खेलने वाला कोई भी व्यक्ति बहुत जल्द गेंदबाजी के गुर सीख जाएगा। इसलिए बाउंसर फेंकना महत्वपूर्ण है। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत में टी20 विश्व कप में उमरान भारत के लिए खेलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, मलिक मेरे पसंदीदा गेंदबाज हैं। मैं उन्हें भारतीय टीम में देखना चाहता हूं। जब भारत ऑस्ट्रेलिया में खेलेगा तो उमरान मलिक को जसप्रीत बुमराह के साथ रखना चाहिए। इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन चाहते थे कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को तुरंत टेस्ट टीम में शामिल करे, क्योंकि उनके चयन के लिए इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...