back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: चेन्नई ने कोलकाता का विजय रथ रोका, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

CSK vs KKR Highlights: आईपीएल सीजन 17 का 22वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दो लगातार मैच हारने वाली चेन्नई ने इस मैच में जबर्दस्त वापसी की।

नई दिल्ली, रफ्तार। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने वापसी कर ली है। 2 मुकाबले हारने के बाद CSK ने जबरदस्त वापसी की है। CSK ने उस टीम को मात दिया है, जो इस आईपीएल में अजेय टीम थी। मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम इस सीजन सभी 3 मुकाबले जीती थी, लेकिन आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में कोलकाता टीम चेन्नई से टकराई और पूरी तरह परास्त हो गई। KKR की हार का असर प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता के पायदान पर भले नहीं दिख रहे, लेकिन यह हार करारी है।

मैच से पहले कैसी थी स्थिति?

मैच की खास बात है कि प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमें अब भी उसी पायदान पर हैं, जिस स्थान पर पहले थीं। चेन्नई इस मैच से पहले 4 मैचों में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर थी। कोलकाता टीम 3 मैचों से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। केकेआर अब भी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

चेन्नई के जीतने से राजस्थान को हुआ फायदा

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान है। राजस्थान ने 4 मैच खेलकर सभी जीते हैं। मैच में केकेआर की जीत होती तो राजस्थान रॉयल्स पहले पायदान पर कायम नहीं रहता, लेकिन चेन्नई ने कोलकाता को हराकर राजस्थान के लिए टॉप पोजीशन बरकरार कर दी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...