back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025: भारत की जर्सी पर नहीं लिखा जाएगा पाकिस्तान’ का नाम, PCB का BCCI पर गंभीर आरोप

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया कि BCCI नहीं चाहता है कि टूर्नामेंट के लिए भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा जाए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला किया है कि टीम इंडिया की जर्सी पर मेजबान देश ‘पाकिस्तान’ का नाम नहीं लिखा जाएगा। इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज हो गया है और उसने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

BCCI का फैसला, PCB की नाराजगी

BCCI ने पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टूर्नामेंट के लिए एक हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया, जिसके तहत भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा, जबकि पाकिस्तान आधिकारिक मेजबान रहेगा। अब जर्सी को लेकर सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय टीम की किट पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखा जाएगा।

PCB के एक अधिकारी ने इस फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि बीसीसीआई क्रिकेट में राजनीति ला रही है, जो खेल के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा,”बीसीसीआई ने पहले ही पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया और अब वे जर्सी पर भी पाकिस्तान का नाम नहीं चाहते। हमें उम्मीद है कि ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) इस मामले में हस्तक्षेप करेगी और पाकिस्तान का समर्थन करेगी।”

जर्सी विवाद पर क्या है ICC के नियम?

आमतौर पर किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में मेजबान देश का नाम सभी टीमों की जर्सी पर लिखा जाता है। जैसे 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की जर्सी पर वेस्टइंडीज और अमेरिका का नाम अंकित था। इसी नियम के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा जाना चाहिए, लेकिन BCCI इससे इनकार कर रहा है।

ओपनिंग सेरेमनी में भी नहीं जाएंगे रोहित शर्मा

इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा। यह फैसला भी BCCI ने सुरक्षा और राजनीतिक कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

कब शुरू होगा टूर्नामेंट?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। टीम इंडिया 20 फरवरी को अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...