नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाना है। टीम इंडिया अपना दूसरा पूर्ण खिताब जीतने के लिए उतरेगी। साल 2002 में टीम इंडिया संयुक्त खिताब विजेता रही थी। जबकि 2013 में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। अगर आज टीम इंडिया मैच जीतती है तो यह तीसरा मौका होगा जब ट्रॉफी पर टीम इंडिया का नाम लिखा जाएगा। अगर आप भी अपना वीकेंड इंजाय करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप घर बैठकर इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
कब और कहां देख सकते हैं IND vs NZ Live Telecast
टीम इंडिया फाइनल में बिना कोई मैच हारे पहुंच रही है जिसकी वजह से उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपनी विनिंग स्पिरिट दिखाई है। अगर आप भी मिनी वर्ल्ड कप के इस फाइनल को इंजाय करना चाहते हैं तो Star Sports Network पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। हालांकि मोबाईल यूजर्स भी लाइव एक्शन का मजा उठा सकते हैं। JioHostar पर इसे इंजाय किया जा सकता है।
बारिश ने डाला खलल तो ऐसे निकलेगा हल
अगर फाइनल मैच में बारिश ने खलल डाला तो ओवरों को घटाकर मैच करवाया जा सकता है। आईसीसी के नियमों के अनुसार फाइनल मैच में कम से कम 20 ओवरों का खेलना जरूरी है। हर टीम को 20-20 ओवर दिए जाएंगे। बारिश से प्रभावित होने वाले फाइनल में ओवरों की कटौती तय समय के बाद शुरू होता है। बात बारिश और मौसम की करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में 9 मार्च को बारिश की कोई भी संभावना नहीं है, फिर भी अगर यह मुकाबला रविवार 9 मार्च को बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका तब यह रिजर्व डे पर आयोजित होगा। 10 मार्च को फाइनल का रिजर्व डे है।





