back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy के फाइनल से पहले की NZ कप्तान सैंटनर ने रोया दुखड़ा, दुबई की पिच को लेकर कही बड़ी बात

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले ही न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने बड़ा बयान दे दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाना है। मैच से पहले ही दोनों टीमें अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। अब न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए अंडर कॉन्फिडेंट है। सैंटनर का यह बयान दुबई की पिच को लेकर आया है। उन्होंने कहा कि दुबई की पिच भारत के लिए मददगार है।

दुबई की पिच भारत के लिए मददगार- सैंटनर

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स दुबई की पिच को लेकर सवाल उठा चुके हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान ने भी इस बात को दोहराया है। उन्होंने कहा भारत ने अपने सभी मैच दुबई की पिच पर खेले हैं। ऐसे में भारत को इस पिच का अंदाजा ज्यादा है। भारत जानता है कि वहां की सरफेस कैसी है जिसका उसे फायदा मिल सकता है। लेकिन हम संघर्ष करने के लिए तैयार है। हम खेल के शुरूआती दौर में ही पिच की प्रकृति को पहचान कर लेंगे।  सेंटनर ने कहा- यह इस टूर्नामेंट का एक्सपीर‍ियंस है, जहां आपको काफी मूव होना पड़ा. यह सब चैलेंज है. मुझे लगता है कि खिलाड़ी समझते हैं कि यह इन सब खेल खेल का हिस्सा है। जब तक आप खेल के लिए तैयार हैं, तब तक सब ठीक है।

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के ल‍िए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के ल‍िए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलियम ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी, काइल जैमीसन।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...