back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बोरूसिया डार्टमंड ने जीता जर्मन कप का खिताब,आरबी लिपजिग को 4-1 से हराया

बर्लिन,14 मई (हि.स.)। बोरूसिया डार्टमंड ने जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। डार्टमंड ने खिताबी मुकाबले में आरबी लिपजिग को 4-1 से हराकर पांचवीं बार जर्मन कप का खिताब जीता। डार्टमंड की तरफ से इर्लिग हालांद और जाडोन सांचो ने दो-दो गोल किये,जबकि लिपजिग के लिए डानी ओल्मो ने एकमात्र गोल किया। इस मुकाबले में डार्टमंड ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के पांचवें मिनट में ही सांचो ने गोल कर डार्टमंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हालांद ने 28वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया और फिर पहले हाफ के इंजुरी टाइम में सांचो ने गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। डानी ओल्मो ने 71वें मिनट में लिपजिग का खाता खोला लेकिन 87वें मिनट में गोल कर हालांद ने जीत की उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। डार्टमंड ने पांचवीं बार यह खिताब जीता है। कोच एडिन तेरजिक की देखरेख में खेल रही इस युवा टीम ने 2017 के बाद पहली बार कोई खिताब जीता है। तब से लेकर आज तक यह टीम 10 बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसके साथ खिताब नहीं लग रहा था। दूसरी ओर लिपजिग को 2019 की तरह इस साल भी फाइनल में हार मिली। उस साल इस क्लब को म्यूनिख के हाथों हार मिली थी। उसके कोच जूयिलन नागेल्समैन को अब बिना किसी खिताब के म्यूनिख जाना होगा, जहां वह नए सिरे से काम शुरू करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵