back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर लेवांडोव्स्की ने यूक्रेन का किया समर्थन

म्यूनिख, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बुंडेसलीगा के दिग्गज बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने शनिवार को रूस की आक्रामकता के बाद यूक्रेन का समर्थन किया। 2021 के सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरस्कार जीतने वाले 33 वर्षीय चैंपियन फुटबॉलर ने यूक्रेन के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। लेवांडोव्स्की ने पोलिश में ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट करते हुए कहा, खेल में जो कुछ भी होता है, वह युद्ध के विपरीत है। स्वतंत्रता और शांति को महत्व देने वाले सभी लोगों के लिए यूक्रेन का साथ देने का समय है। स्ट्राइकर क्लब ने भी सोशल मीडिया पर यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया, जिन पर लगातार तीसरे दिन रूसी सेना के हमले हो रहे हैं। क्लब के एक बयान में कहा गया है, एफसी बायर्न यूक्रेन और कीव के शहर के साथ शांति और एकजुटता का समर्थन करता है। फुटबॉल जगत ने यूक्रेन के आक्रमण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, यूरोप की फुटबॉल शासी निकाय यूईएफए ने चैंपियंस लीग के फाइनल को सेंट पीटर्सबर्ग से पेरिस स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵