back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bajrang Punia Takes NADA to Court: बजरंग पूनिया ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, NADA ने लगाया है बैन

अक्टूबर मे आयोजित होने वाली वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप को लेकर बजरंग पूनिया ने NADA पर सवाल खड़े करते हुए दिल्ली HC में याचिका दायर की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय पहलवान और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पूनिया पर NADA ने अक्टूबर मे आयोजित होने वाली वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है जिसके खिलाफ बजरंग ने अब दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दाखिल की है। बजरंग का आरोप है कि गैर अधिकृत उनका सैंपल लेने आए थे जिस वजह से उन्होंने सैंपल देने से इनकार कर दिया।

दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में बजरंग ने रखी अपनी बात

बजरंग ने याचिका में कहा कि- करीब दो महीने पहले डोप टेस्ट के लिए एथलीट का सैम्पल इकट्ठा करना था। सैम्पल देने से इनकार के बाद NADA के DCO ने आपको इसके परिणामों के बारे में विस्तार से बताया था। आप पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियम, 2021 के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का आरोप लगा है। अब आपको अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।’ बजरंग ने WADA पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी एक ही किट लेकर आए थे जिसकी डेट एक्सपायरी हो चुकी थी।

सैंपल लेने वाले अधिकारी गैर अधिकृत थे

याचिका में बजरंग ने इस बात का भी जिक्र किया है कि सैंपल लेने आए अधिकारी मैच के दौरान ही सैंपल लेना चाहते थे लेकिन मैने ऐसा करने से मना कर दिया। ऐसा करने से मेरे मैच पर प्रभाव पड़ सकता था। मेरा सैंपल गैर-अधिकृत डोपिंग कंट्रोल अधिकारी लेने आए थे जिनका नाम NADA मिशन ऑर्डर में नहीं है।

बजरंग पर यूरीन सैंपल न देने का आरोप है

NADA ने इसी साल बजरंग को यूरीन सैंपल देने के लिए आग्रह किया था। लगातार कहने के बाद भी बजरंग ने सैंपल नहीं दिया। NADA ने कार्यवाही करते हुए बजरंग को नोटिस जारी किया जिसमें बजरंग के सैंपल न देने के कारण का उल्लेख किया गया था। इसी मामले में आगे कार्यवाही करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का यू-टर्न: संन्यास लिया वापस, कहा- आग कभी खत्म नहीं होती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर कुश्ती के अखाड़े में लौटने का बड़ा फैसला किया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...