back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फोगाट परिवार में तकरार, महावीर फोगाट ने विनेश के Congress में जाने को बताया गलत फैसला

विनेश फोगाट ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया है। महावीर फोगाट विनेश के इस फैसले के खिलाफ हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली विनेश को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश जल्द ही राजनीति में अपने हाथ आजमा सकती हैं। बीते दिनों उन्होंने सारी अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर ली। अब इस बात को लेकर फोगाट परिवार में रार छिड़ गई है। महावीर फोगाट ने विनेश के इस फैसले को गलत ठहराया है।

महावीर फोगाट का बयान

महावीर फोगाट का कहना है कि मैं विनेश के राजनीति में आने के खिलाफ हूं। मैं चाहता हूं कि उसको एक और ओलंपिक खेलना चाहिए। अगर वह 2028 ओलंपिक के बाद राजनीति मे आती तो वह गोल्ड मेडलिस्ट कहलाती। उन्होंने कहा कि मै नहीं जानता कि वह राजनीति के जरिए खिलाड़ियों का कितना भला कर पाएंगी।

कांग्रेस पर उठाए सवाल, BJP पर बरती नरमी

महावीर फोगाट से जब बबीता फोगाट के लेकर सवाल किया गया तो वह कांग्रेस पर बरस पड़े और कहा- कांग्रेस की सरकार के समय मुझे मैट भी नहीं मिल पाए थे जबकि 2016 में बीजेपी सरकार ने मुझे मैट उपलब्ध कराए। इसलिए बबीता ने बीजेपी के टिकट पर 2019 का चुनाव लड़ा था।

विनेश ने जताया था कांग्रेस पर भरोसा

बता दें कि, पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन की है। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके 10 राजाजी मार्ग स्थिति आवास पर भेंट की थी। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, AICC महासचिव प्रभारी हरियाणा दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान और कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में बजरंग और विनेश को कांग्रेस में शामिल किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...