back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एटीके मोहन बागान का एससी ईस्ट बंगाल से मुकाबला

मडगांव, 27 नवंबर (आईएएनएस)। तिलक मैदान में शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एटीके मोहन बागान कोलकाता डर्बी में एससी ईस्ट बंगाल से भिड़ेंगे। एससी ईस्ट बंगाल ने अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए खेल के अंत में जमशेदपुर एफसी के साथ मैच ड्रा किया और 1-1 अंक साझा किए। जबकि एटीके मोहन बागान ने सीजन में केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ 4-2 की जीत के साथ अपने खेल की शुरुआत की थी। बता दें कि, एससी ईस्ट बंगाल अपने पिछले पांच मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाया है, जिसमें उसने तीन मैच हारे हैं और शेष दो में बराबर अंक हैं। हालांकि, वे अभ्यास खेलों से प्रेरणा लेंगे, जहां उन्होंने तीन जीते और चौथे में गत चैंपियन मुंबई सिटी के खिलाफ ड्रॉ मैच खेला। एटीके मोहन बागान ने अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और एक ड्रॉ खेला है। इसमें 2021 एएफसी कप के मैच शामिल हैं, जहां उन्होंने बेंगलुरु एफसी और मालदीव के माजिया एफसी को हराया था, लेकिन इंटर-जोनल सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की ओर से नसाफ एफसी ने उन्हें हराया था। पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैचों में, एटीके मोहन बागान ने दोनों में जीत हासिल की। एटीके मोहन बागान पहले दिन केरला ब्लास्टर्स पर जीत से खुश होगा, लेकिन खेल में कुछ जगहों पर सुधार की जरूरत है। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵