नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है। सोमवार को भारत ने कोरिया के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेला जिसमें कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में अपना नाम दर्ज कर लिया। आज खिताबी मुकाबले के लिए भारत चीन के साथ भिडेगा।
अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारा भारत
इस टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं हारा है। हरमनप्रीत एंड ब्रिगेड ने लगातार 6 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में जापान को 5-0 से, चीन को 3-0 से हराया था। इसके बाद भारत का सामना मलेशिया से हुआ जिसे भी भारत ने 8-1 के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया और सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में भी भारत की जीत का सिलसिला बरकरार रहा है। भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। भारत की ये लगातार पांचवी जीत थी।
भारत पांचवी बार ट्रॉफी कब्जाना चाहेगा
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत अब तक 4 बार यह ट्रॉफी जीत चुका है। 2011 में पाकिस्तान के हराकर खिताब जीता और इसके बाद 2013, 2018 और 2023 सीजन में भी भारत चैंपियन बना। एक बार 2018 में ऐसा मौका भी आया जब भारत इस प्रतियोगिता का संयु्क्त विजेता बना। भारत आज इस रिकॉर्ड में बढ़ोतरी करना चाहेगा और पांचवी बार चैंपियन बनना चाहेगा।
कब और कहां देख सकते हैं मैच
यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू होगा जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर भी होगी।




