back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025: एशिया कप को लेकर BCCI की चुप्‍पी पर भड़का पाकिस्तान, भारत के पीठ पीछे रच रहा ये नई साजिश

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ एक बड़ी रणनीतिक चाल चल दी है। जो कि बीसीसीआई के लिए चिंता का विषय है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 के आयोजन को लेकर अभी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं हुई है। इस साल के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुए है, इस गहराते संशय के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ एक बड़ी रणनीतिक चाल चल दी है। जो कि बीसीसीआई के लिए चिंता का विषय है। 

भारत में प्रस्तावित टूर्नामेंट पर सस्‍पेंस बढ़ने ओर बीसीसीआई (BCCI) की चुप्पी से नाराज PCB अब UAE में अफगानिस्तान और मेजबान टीम के साथ एक ट्राई सीरीज करने की प्‍लानिंग बना रहा है, इससे बीसीसीआई को नुकसान भी हो सकता है। पाकिस्तान ने यह कदम तब उठाया, जब BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। 

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बढ़ा तनाव 

BCCI की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए टीम इंडिया को पाकिस्‍तान को दौरा करने से मना कर दिया है। बोर्ड ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। इसके बाद से ही पीसीबी की नाराजगी चरम पर है। लेकिन हाल ही में जम्‍मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य संघर्ष ने इस टूर्नामेंट को और भी पेचीदा बना दिया है। इस पूरे मसले के बाद से एशिया कप को लेकर भी सस्‍पेंस बना हुआ है। जिसकी मेजबानी इस बार भारत को करना है। 

इस मामले पर पाकिस्‍तान ने भी कहा दिया था कि पाकिस्तान टीम भी भारत में खेलने नहीं आएगी। ऐसे में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेलने का निर्णय लिया था, जिसके तहत कुछ मैच बाहर के मैदान पर कराए जाने थे। इसके बाद BCCI की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। जिससे स्थिति और उलझती जा रही है।

ट्राई सीरीज खेल सकता है पाकिस्तान

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की चुप्पी और टूर्नामेंट पर सस्पेंस देखते हुए पीसीबी ने अब UAE में अफगानिस्तान और मेजबान टीम के साथ ट्राई सीरीज़ की प्‍लानिंग की है। एशिया कप अगर रद्द या स्थगित होता है, तो यह ट्राई सीरीज अगस्त में दुबई में आयोजित की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि, PCB खुद भी यही चाहता है कि अगर एशिया कप का यह टूर्नामेंट पूरी तरह रद्द हो जाए, तो अगस्त में पाकिस्तान में ही अफगानिस्तान और UAE को बुलाकर यह ट्राई सीरीज कराई जा सकती है।

ACC अध्यक्ष इस पर लेंगे अंतिम फैसला

PCB के अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी, जो इस समय ACC के अध्यक्ष भी हैं, जल्द ही इस पूरे मामले पर बैठक करके फैसला ले सकते है। उनका फोकस रहेगा कि टूर्नामेंट को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵