back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल पर लिखा अनुष्का का नाम! मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली का रोमांटिक अंदाज़ वायरल, फैंस बोले- ‘किंग ऑफ लव’

विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए जहां कार्डिगन पर दिल के साथ अनुष्का शर्मा का नाम फ्लॉन्ट किया। फैंस ने उनकी रोमांटिक स्टाइल पर प्यार भरे कमेंट्स किए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विराट कोहली एक बार फिर अपने स्टाइल और प्यार भरे अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त विराट ने ब्लैक कार्डिगन, ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, लेकिन लोगों की नजरें उनके आउटफिट के एक खास डिटेल पर टिक गईं। उनके कार्डिगन पर दिल के निशान के साथ लाल रंग में लिखा ‘A’ साफ नजर आ रहा था, जिसे फैंस उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के नाम से जोड़कर देख रहे हैं।

फैंस एयरपोर्ट पर ही उनके इस रोमांटिक अंदाज़ के कायल हुए

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले मुंबई पहुंचे विराट कोहली ने कैमरों को देखकर मुस्कुराते हुए पोज दिए। मैदान पर उनके धमाकेदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहे फैंस एयरपोर्ट पर ही उनके इस रोमांटिक अंदाज़ के कायल हो गए। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही ‘विरुष्का’ के फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा, स्वेटर पर ‘A’ यानी अनुष्का के लिए प्यार, तो किसी ने कहा, इतना प्यार सच में किंग हो आप। वहीं कई यूजर्स ने अनुष्का शर्मा को “सबसे लकी” बता दिया।

दोनों एक-दूसरे के साथ हर मौके पर मजबूती से खड़े दिखाई देते हैं

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते नजर आते हैं। शादी के बाद से ही यह कपल फैंस के लिए परफेक्ट रिलेशनशिप गोल्स सेट करता आ रहा है। दो बच्चों के माता-पिता बनने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ हर मौके पर मजबूती से खड़े दिखाई देते हैं।

नया साल भी विराट और अनुष्का ने परिवार-दोस्तों के साथ मनाया था

नया साल भी विराट और अनुष्का ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया था। दुबई रवाना होने से पहले दोनों कुछ समय के लिए भारत में थे। खबरों के मुताबिक, इस जश्न में उनके बच्चे वामिका और अकाय भी साथ थे, हालांकि कपल ने हमेशा की तरह उन्हें कैमरों और लाइमलाइट से दूर रखा। एयरपोर्ट पर विराट कोहली का यह छोटा-सा स्टाइल स्टेटमेंट एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ मैदान के ही नहीं, बल्कि दिलों के भी किंग हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...