back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat-Anushka: अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म, विराट कोहली ने साझा की खुशी, बच्चे के नाम पर छिड़ी बहस

Virat and Anushka Son:टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को लेकर महीनों से आ रहीं सुर्खियों पर विराम लगा दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को लेकर महीनों से आ रहीं सुर्खियों पर विराम लगा दिया है। मंगलवार की शाम दंपति ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अकाय के जन्म की खुशी साझा की। पोस्ट के अनुसार विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का जन्म 15 फरवरी को हुआ है। दोनों ने 5 दिन बाद यह जानकारी सार्वजनिक की। अब दोनों के फैंस, सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

डीविलयर्स ने की थी दूसरे बच्चे की बात कंफर्म

कई महीनों से चर्चा थी कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वैसे, दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ समय पहले साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने इंटरव्यू के दौरान दोनों का यह सीक्रेट खोल दिया था। दो दिन बाद डिविलयर्स ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी और कहा था कि मेरी बात गलत थी।

प्राइवेसी देने का किया आग्रह

अब स्टार दंपति ने जॉइन बयान लिखा है-बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का

अकाय का अर्थ भगवान शिव

हर तरफ अकाय के चर्चे हो रहे। बता दें, अकाय का हिंदी मतलब निराकार यानी जिसका कोई आकार नहीं होता है। इन्हें हम भगवान शिव कहते हैं। तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है। विराट और अनुष्का ने अपनी पहली संतान का नाम मां दुर्गा के नाम पर वामिका रखा था।

11 दिसंबर 2017 को शादी हुई थी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। उसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 को कपल के घर बेटी का आगमन हुआ था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...