back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करण जौहर ने कबूला- अनुष्का शर्मा का करियर करना चाहता था बर्बाद

अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए करण जौहर सोनम कपूर को कास्ट करना चाहते थे।

मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक करण जौहर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। करण जौहर पर अक्सर कई एक्टर्स का करियर बर्बाद करने के आरोप लगते रहे हैं। करण जौहर ने अनुष्का शर्मा का करियर तबाह करने की कोशिश की थी। इस बात को खुद करण जौहर ने इस वायरल हो रहे वीडियो में माना है।

रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए करण जौहर सोनम कपूर को कास्ट करना चाहते थे

दरअसल, अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए करण जौहर सोनम कपूर को कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने इस संबंध में आदित्य चोपड़ा से अनुरोध किया था, लेकिन उस वक्त आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा को फिल्म में कास्ट कर लिया था। करण जौहर ने 2016 में 18वें ममी फेस्टिवल में कबूला था कि ”मैं सच में अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहता था, क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे तस्वीर दिखाई तभी मैंने आदित्य को सलाह दी कि वह उसे न ले। उस वक्त मेरे दिमाग में अनुष्का की जगह किसी दूसरी एक्ट्रेस का नाम था।”

ऑनलाइन साइट पर करण का ये वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है

करण ने कहा कि ” अनुष्का की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ देखने के बाद मैंने खुद अनुष्का को फोन किया, क्योंकि मुझे लगा कि उससे माफी मांगने के साथ ही उनकी सराहना करनी चाहिए। अगर उन जैसी महान अभिनेत्री का करियर बर्बाद हो जाता, तो मैं खुद को माफ नहीं कर पता।” ऑनलाइन साइट पर करण का ये वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने करण को फिर से ट्रोल कर दिया है।

करण ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं

करण जौहर अब फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...