back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टोक्स के नेतृत्व में खेल सकते हैं एंडरसन और ब्रॉड

लंदन, 4 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के नए कप्तान बेन स्टोक्स ने संकेत दिया कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को वापस लाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। दोनों टीमें लॉर्डस में 2 जून को एक-दूसरे के सामने होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रूट इंग्लैंड के उप-कप्तान नहीं होंगे क्योंकि वह चाहते हैं कि रूट अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करें। इस साल की शुरुआत में वेस्ट इंडीज दौरे के लिए जिमी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को नजरअंदाज कर दिया गया था। इंग्लैंड तब जो रूट की अगुवाई में 0-1 से सीरीज हार गई थी। श्रृंखला की हार के बाद रूट ने पद छोड़ दिया था क्योंकि इस दौरान उनकी काफी आलोचनाएं की गईं थी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अब रॉब की को अपनी पुरुष टीम के नए प्रबंध निदेशक के रूप में पुष्टि की है और स्टोक्स को टेस्ट कप्तान के रूप में नियुक्त किया है। स्टोक्स ने कहा कि वह इंग्लैंड को विजेता के रूप में वापस लाने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी योजना इस सीजन में दोनों तेज गेंदबाजों को वापस लाने की है। स्टोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, मैं इंग्लैंड के लिए क्रिकेट मैच जीतना चाहता हूं। इसलिए मेरा सबसे पहला काम प्लेइंग इलेवन में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने का है और अगर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन फिट हैं तो वे यहां चयन के लिए उपलब्ध होंगे। स्टोक्स ने रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम के उप-कप्तान का नेतृत्व करने के विकल्प को भी खारिज कर दिया, क्योंकि वह चाहते हैं कि रूट अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करें। रूट ने अब तक 25 टेस्ट शतक बनाए हैं और आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में वे चौथे नंबर पर हैं। यह पूछे जाने पर कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीजन में इंग्लैंड के पहले टेस्ट के लिए किसको जगह दी जाएगी, तो स्टोक्स ने संकेत दिया कि वह ऐसे खिलाड़ी चाहते हैं जो टीम को मैच जीता सके। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵