back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोट के कारण अजिंक्य रहाणे आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे चोट के कारण आईपीएल 2022 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। इस बारे में फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को पुष्टि की। 33 वर्षीय रहाणे को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाइट राइडर्स के पिछले मैच के दौरान चोट लग गई थी। सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने 24 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाए, लेकिन सिंगल लेने के दौरान वे असहज दिखे थे। टीम फिजियो भी पावरप्ले के ओवरों के अंत में रहाणे की मदद करने के लिए मैदान पर आए थे। आठवें ओवर में उमरान मलिक द्वारा आउट किए जाने से पहले वह लड़खड़ाते नजर आए थे। केकेआर ने वीडियो के साथ ट्विटर पर लिखा, अजिंक्य रहाणे चोट के कारण आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हम आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। नाइट्स कैंप आपको मिस करेगा। रहाणे ने कहा कि उन्होंने केकेआर में अपने समय का आनंद लिया और आगामी मैचों के लिए अपने साथियों को शुभकामनाएं दीं। स्टाइलिश बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 सीजन की सात पारियों में 19.00 के औसत और 103.90 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी केकेआर के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में आई, जब उन्होंने अपनी टीम के लिए छह विकेट से जीत में 34 गेंदों में 44 रन बनाए थे। रहाणे की अनुपस्थिति में नाइट राइडर्स के पास एरोन फिंच, बी इंद्रजीत, सैम बिलिंग्स और सुनील नरेन के विकल्प हैं, जो वेंकटेश अय्यर के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। नाइट राइडर्स का अगला और आखिरी मैच बुधवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा। –आईएएनएस आरजे/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵