back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ajinkya Rahane का जबरदस्त कमबैक, बल्ले से आलोचकों का मुंह किया बंद

Ajinkya Rahane Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2023-24 का राउंड-6 के मैच देश के अलग-अलग हिस्सों में खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में कई भारतीय खिलाड़ी खेल ले रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। रणजी ट्रॉफी 2023-24 का राउंड-6 के मैच देश के अलग-अलग हिस्सों में खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में कई भारतीय खिलाड़ी खेल ले रहे हैं। इन दिनों टीम इंडिया से दूर चल रहे अजिंक्य रहाणे भी मुंबई की तरफ से कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई अपना मैच छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेल रही हैं। मैच में रहाणे ने दूसरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने बल्ले से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया। पिछले कुछ मैचों से रहाणे का बल्ला शांत था।

124 गेंदों पर 56 रन बनाए

अजिंक्य रहाणे ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में 124 गेंदों पर 56 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। हाल में रहाणे को भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज किया गया था।

छह विकेट गंवाकर 253 रन बनाए

शहीद वीर सिंह नरायाण स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी की। पृथ्वी शॉ की 159 रनों की पारी की बदौलत स्कोर 351 रन पर पहुंचा। इसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने कप्तान अमनदीप खारे की 143 रनों की पारी की बदौलत 350 रन बनाए दूसरी पारी में मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए। बाद में पर्याप्त समय नहीं होने से मैच का नतीजा ड्रा रहा।

आईपीएल 2023 में किया था कमाल का प्रदर्शन

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में मौका दिया गया था। उन्होंने मैच की पहली पारी में 89 रनों का योगदान दिया था। दूसरी पारी में 46 रन बनाए थे। बाद में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 2 टेस्ट मैच की सीरीज में मौका दिया गया। उन्होंने मैच में 3 और 8 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...