लंदन, 24 मई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के मुख्य कोच पेप गार्डियोला के अनुसार टीम के खिलाड़ी सर्गियो अगुएरो बाíसलोना के साथ करार करने के करीब हैं। डीपीए रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय अर्जेटीना के खिलाड़ी ने शनिवार को चेल्सी के खिलाफ चैंपियंस लीग के फाइनल मैच के बाद क्लब के साथ राहें जुदा कर लेंगे। मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को एवर्टन को पांच गोल से हराकर अपना प्रीमियर लीग 2020-21 अभियान समाप्त किया था। गार्डियोला ने कहा, मैं काफी हद तक आश्वस्त हूं। शायद मैं इस गुप्त जानकारी का खुलासा कर रहा हूं कि अगुएरो बार्सिलोना के साथ करार करने के करीब हैं। उन्होंने कहा, अगुएरो लियोनल मेसी जैसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ खेल सकते हैं। मुझे यकीन है कि वह इसका आनंद लेंगे और उनके होने से शायद बार्सिलोना की टीम भी और मजबूत हो जाएगी। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस




