back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीजफायर के बाद शाहिद अफरीदी ने फिर दिया भारत के खिलाफ बयान, बोले- ‘हमें रोका जा रहा है वरना…’

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान को लेकर चर्चा में आ गए। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की तरक्की में सबसे बड़ी रुकावट भारत है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसके तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा और अंततः 10 तारीख को दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में आ गए। पहले उन्होंने भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और जब सीजफायर की घोषणा हुई, तो अफरीदी ने जुलूस निकालकर खुद को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार बना लिया। 

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद बौखलाया पाकिस्तान

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई करते हुए उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया। इस जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने कायराना रवैया अपनाते हुए भारतीय आम नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की। पाकिस्तान की सेना ने ड्रोन के जरिए हमले की साजिश रची, लेकिन भारतीय सेना ने समय रहते उस ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद जब दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा हुई, तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इसे अपने देश की “जीत” मान लिया। उन्होंने बाकायदा एक विजय यात्रा भी निकाली, जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर उनकी आलोचना की और उनका मजाक उड़ाया। अब उनका एक और बयान वायरल हो रहा है, जो एक बार फिर से उन्हें विवादों में ले आया है।

शाहिद अफरीदी ने क्‍या दिया बयान ?

पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की तरक्की में सबसे बड़ी रुकावट भारत है। अफरीदी ने कहा, “इंडिया तरक्की कर रहा है और हम उसकी तरक्की से खुश हैं। उनकी क्रिकेट आगे बढ़ रही है, ये अच्छी बात है। लेकिन जब हम आगे बढ़ने लगते हैं तो हमें रोका जाता है। वरना हम भी तेजी से तरक्की करते। क्या ये पड़ोसियों का रवैया है?”

अफरीदी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वे यह कहना भूल गए और शायद जानबूझकर नजरअंदाज कर गए कि पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी चुनौती बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक है। बीते कुछ वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में लगातार बदलाव होते रहे हैं। अध्यक्षों का अचानक इस्तीफा देना, कोच और कप्तान को बार-बार बदलना जैसे फैसले टीम की स्थिरता को लगातार प्रभावित करते रहे हैं।

BSF की कार्रवाई में मारा गया था शाहिद अफरीदी का चचेरा भाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में 524 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और वे आईपीएल सहित दुनिया की कई बड़ी टी20 लीग्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि, उनके क्रिकेटिंग करियर से इतर उनका नाम एक बार विवादों में तब आया जब 2003 में उनके चचेरे भाई शाकिब को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया गया। शाकिब को आतंकी संगठन हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर बताया गया था। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दावा किया था कि शाकिब के पास से मिले दस्तावेजों में शाहिद अफरीदी से संबंधों के स्पष्ट संकेत मिले थे। हालांकि, अफरीदी ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵