back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shadi Muhurat 2023: नवम्बर तक नहीं बजेगी शहनाई, इस साल शादी के लिए केवल 16 लग्न, जानिए तारीख

Shadi Muhurat 2023: नवम्बर में 23 तारीख को लग्न मिल रही है। नवम्बर माह की 23, 24, 27, 28 और 29 तारीख को शादी के मुहूर्त हैं।

लखनऊ, हिन्दुस्थान समाचार। चातुर्मास शुरू होते ही शादियों पर ब्रेक लग गयी है। अधिक मास की वजह से इस बार लगभग पांच महीने तक विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। सनातनी परिवारों में युवक-युवतियां नवम्बर के अखिरी सप्ताह तक नवदाम्पत्य जीवन का आरम्भ नहीं कर सकेंगे। अंग्रेजी साल की बात करें तो 23 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक शादी के लिए केवल 16 मुहूर्त ही हैं।

नवंबर की 23 तारीख को है पहली लग्न

पंचांग के जानकार पंडित उमाशंकर ओझा ने मंगलवार को बताया कि भगवान विष्णु शयन मुद्रा में चले गए हैं। जगत की सत्ता भोलेनाथ के हाथों में है। इस दौरान विवाह मुंडन जैसे शुभ कार्य वर्जित बताए गए हैं। अब सीधे नवम्बर में 23 तारीख को लग्न मिल रही है। नवम्बर माह की 23, 24, 27, 28 और 29 तारीख को शादी के मुहूर्त हैं। दिसम्बर की बात करें तो इस मास में 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 13, 14, 15, 16 को शादी का शुभ लग्न है। इसके बाद एक माह का खरमास होगा।

खरमास के बाद शुरू होंगे शुभ कार्य

खरमास के बाद 16 जनवरी से विवाह और मुंडन जैसे शुभ कार्य आयोजित किए जा सकेंगे। जनवरी में 16, 17, 18, 20, 21, 22, 27, 29, 30 और 31 तारीख को शादी का शुभ मुहूर्त मिल रहा है। फरवरी माह में 01, 02, 03, 04, 05, 06, ,07, 08, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26 और 27 तारीख को शादी के लिए अच्छी लग्न है। मार्च महीने में 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 11 एवं 12 को शुभ लग्न मिल रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

धार्मिक कैलेंडर 2026: जानिए इस साल कौन सा त्यौहार पड़ेगा कब?, अधिकमास भी दिखाएगा अपना रंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2026 आज गुरुवार, 1 जनवरी से शुरू हो गया। यह साल हिंदू पंचांग के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵