back to top
32.1 C
New Delhi
Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Youtube का नया रीमिक्स फीचर रोल आउट, अब ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो से भी क्रिएट कर सकेंगे शॉर्ट्स

Youtube New Feature: यूट्यूब ने नया रीमिक्स फीचर रोल आउट कर दिया है। इस फीचर के माध्यम से ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो से क्लिप एवं ऑडियो को शॉर्ट्स में शामिल कर सकेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। यूट्यूब ने नया रीमिक्स फीचर रोल आउट कर दिया है। इस फीचर के माध्यम से ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो से क्लिप एवं ऑडियो को शॉर्ट्स में शामिल कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक इस फीचर से यूजर्स के लिए यूट्यूब पर शॉर्ट्स वीडियो बनाना आसान होगा। यूजर्स अब ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो में से उसकी सिर्फ क्लिप या सिर्फ उसका ऑडियो इस्तेमाल कर सकेंगे।

मोबाइल एप भी नया रीमिक्स फीचर

कंपनी ने यह फीचर तब रोल आउट किया है, जब उसके कॉम्प्टिटर टिकटॉक (TikTok) को यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप जैसे बड़े रिकॉर्ड लेबल पर लाइसेंसिंग विवाद झेलना पड़ रहा है। नया रीमिक्स फीचर यूट्यूब मोबाइल एप पर भी है। रीमिक्स फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स म्यूजिक वीडियो पर ‘रीमिक्स’ पर टैप कर सकेंगे।

कैसे इस्तेमाल करें?

नए फीचर के इस्तेमाल के लिए यूट्यूब पर उस म्यूजिक वीडियो को प्ले करना है, जिसका ऑडियो-वीडियो इस्तेमाल करना चाहते हैं। वीडियो प्ले करने पर’रीमिक्स’ का ऑप्शन दिखेईगा। रीमिक्स पर क्लिक करेंगे तो चार ऑप्शन-साउंड, ग्रीन स्क्रीन, कट और कोलैब मिलेंगे। आप इनमें से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं या अलग-अलग शॉर्ट्स के लिए उनको आजमा सकते हैं। यह फीचर टिक-टॉक में मौजूद रीमिक्स फीचर की तरह काम करता है। इसमें यूजर्स ऑडियो क्लिप पर लिप-सिंक कर सकेंगे।

कमेंट समरी फीचर जानें

यह फीचर वीडियो के कमेंट सेक्शन में कमेंट्स को टॉपिक के अनुसार ऑर्गेनाइज करेगा। इसके बाद व्यूअर एवं कंटेंट क्रिएटर सब्जेक्ट के संबंधित कंमेंट पर जरूरी डिस्कशन कर सकेंगे। वर्तमान कमेंट सेक्शन में लेटेस्ट कमेंट्स सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। आप प्राइम मेंबर हैं तो यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में “टॉपिक” का ऑप्शन दिख जाएगा। यहां वीडियो के सब्जेक्ट से जुड़े कमेंट सबसे ऊपर देख पाएंगे। यह फीचर सभी यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में अवेलेबल नहीं है।

AI कन्वर्सेशनल टूल

इस फीचर में यूजर वीडियो को बिना रोके AI की चैट GPT फीचर से टॉपिक से संबंधित सवाल-जवाब कर सकेंगे। यह AI टूल टॉपिक से रिलेटेड कंटेंट जैसे दूसरे वीडियो के सजेशन और क्विज आपको प्रोवाइड कराएगा। यह फीचर भी टेस्टिंग फेज में है। आप इस एक्सपेरिमेंट के पार्ट हैं तो “आस्क अबाउट दिस वीडियो” सेक्शन पर जाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Samsung के महंगे स्मार्टफोन हुए सस्ते, कीमतों में हुई हजारों रुपये की कटौती; अब ज्यादा लोगों के बजट में आए फोन, जानें नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमतों में बड़ा कटौती कर दी है। इस प्राइस ड्रॉप...
spot_img

Latest Stories

दिनहाटा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तेज, टीएमसी बीजेपी और AIFB के बीच कांटे की टक्कर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Dinhata विधानसभा सीट...

19 अप्रैल से शुरू होगी Chardham Yatra 2026, जानें कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Chardham Yatra 2026 का इंतजार अब...

रसोई की इन चीजों से घर पर बनांए खास पेस्ट,गर्मी में टैनिंग से मिलेगी छुट्टी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

Akshaya Tritiya पर क्यों की जाती है लक्ष्मी माता की पूजा? जानिए महत्व और विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) हिंदू...

Vastu Tips: आज Akshaya Tritiya के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के...

Astro Today 19 April 2026: मेष राशि – आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, नए इनकम सोर्स मिलेंगे

धन लाभ: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए इनकम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵