नई दिल्ली, रफ्तार। यूट्यूब (Youtube) ने क्रिएटर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर एक नया टूल लाया है। इस टूल का नाम-Thumbnail Test & Compare है। यूट्यूब (Youtube) पहले भी कई नए अपडेट ला चुका है, लेकिन क्रिएटर्स के लिए Thumbnail Test & Compare बड़े काम का फीचर है। यूट्यूब (Youtube) पर किसी वीडियो के लिए उसका थंबनेल काफी अट्रैक्टिव होना चाहिए। वीडियो का थंबनेल जब तक इंटरेस्टिंग नहीं होगा, कोई भी यूजर वीडियो खोलकर नहीं देखेगा। ऐसे में वीडियो पर व्यूज नहीं आते हैं। अब आप यूट्यूब पर आ रहे इस टूल से बेस्ट थंबनेल चुन पाएंगे।
यह टूल कब होगा रोलआउट?
यूट्यूब (Youtube) ने इस टूल को फेज मैनर में रोलआउट किया है। इस कारण लोगों तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। इस टूल को डेस्कटॉप यूजर यूट्यूब स्टूडियो (YouTube Studio) पर इस्तेमाल कर सकता है। बता दें, यह टूल सिर्फ लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो, लाइव स्ट्रीम, पॉडकास्ट पर ही काम करेगा। फिलहाल यह यूट्यूब एप पर उपलब्ध नहीं हुआ है।
कैसे काम करेगा Thumbnail Test & Care?
इस नए टूल का इस्तेमाल करने को क्रिएटर्स अपलोड किए गए वीडियो में एक साथ 3 थंबनेल भी अपलोड कर पाएंगे। इसके बाद आपके वीडियो पर यूट्यूब तीनों थंब को डिस्प्ले कर टेस्टिंग करेगा। टेस्टिंग में कुछ दिन या 2 हफ्ते भी लग सकते हैं। उसके बाद वह बताएगा कि कौन-सा थंब वीडियो पर ऑडियंस को अपनी ओर अधिक आकर्षित कर रहा। टेस्टिंग के बाद जिस थंब पर अधिक ट्रैफिक आएगा, उस थंबनेल को डिस्प्ले किया जाएगा।
थंबनेल को हटा सकेंगे मैनुअली
थंब की टेस्टिंग बाद जिस थंब ने सबसे अधिक लोगों को आकर्षित किया होगा, वो अपने आप वीडियो पर अपडेट होगा। ऐसा होता है कि यू्ट्यूब द्वारा चुने थंब पसंद न आया हो तो उसे मैनुअली चेंज कर अपनी पंसद का थंब लगा सकते हैं। हालांकि यह टूल मैच्योर ऑडियंस, बच्चों की वीडियो, प्राइवेट वीडियो पर उपलब्ध नहीं होगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




