back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Realme 13 Pro Series: कल लॉन्च होंगे रियलमी 13 सीरीज के स्मार्टफोन, 5 सेगमेंट का सबसे बेस्ट कैमरा

Realme 13 Pro Series On 30 July: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी भारत में नई फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च कर रही है। इसकी लॉन्चिंग 30 जुलाई यानी कल की जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काम की खबर है। फेमस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी कल यानी 30 जुलाई को भारत में दमदार स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर रही है। यह मोस्ट अवेटेड Realme 13 Pro 5G Series है। इसके साथ कंपनी Realme Watch S2 और Realme Buds T310 लॉन्च करेगा। Realme 13 Pro 5G Series पॉवरफुल स्मार्टफोन सीरीज है। स्मार्टफोन में फ्लैगशिप सेगमेंट का दमदार कैमरा सेटअप है।

कैमरे में 120 X जूम

कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार स्मार्टफोन में यूजरों को 120X जूम सपोर्ट होगा। कैमरा फीचर के साथ दूर के ऑब्जैक्ट की भी क्लीयर फोटोज क्लिक कर पाएंगे। Realme 13 Pro सीरीज में Snapdragon 7s Gen 2 आक्टाकोर चिपसेट लगा है । चिपसेट में 2.4 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड मिलेगी। प्रोसेसर के साथ टॉप नॉच डिस्प्ले भी है। Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ में 9 लेयर वाली 3D VC Cooling सिस्टम भी है। मल्टी टास्किंग और हैवी गेमिंग के दौरान यह स्मार्टफोन को ठंडा रखेगा।

AI फीचर्स की भरमार

Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ में सेगमेंट का दमदार कैमरा मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन HyperImage+ टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। दोनों में कई एआई फीचर्स हैं। एआई फीचर्स बेहतरीन फोटो क्लिक करने के साथ इमेज प्रोसेसिंग में बड़ी मदद करेंगे। AI Ultra Clarity, AI Smart Removal, AI Audio Zoom जैसे एआई फीचर्स हैं। 

कैमरे में क्या-क्या खासियत?

स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है। इनके रियर पैनल में OIS फीचर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेकंडरी कैमरा भी 50 मेगापिक्सल होगा, जो कि 3X ऑप्टिकल जूम लेंस को सपोर्ट करेगा। 

रैम और स्टोरेज ऑप्शन

इस सीरीज में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल सकता है। प्रो मॉडल में 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵