नई दिल्ली, रफ्तार। भारत में आज दोपहर 12 बजे Realme GT 6T लॉन्च होगा। चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में पावरफुल स्पेसिफिकेशन से लैस है। फोन के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट लगा है। कंपनी इसके लॉन्चिंग इवेंट को अपने यूट्यूब चैनल पर भी लाइवस्ट्रीम करेगी।
यहां देखें Realme GT 6T लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग
यूजर्स दोपहर 12:00 बजे इवेंट को लाइव देखने को रियलमी इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जाएं। वीडियो को यूट्यूब चैनल के ‘लाइव’ टैब में भी देखा जा सकता है। आप लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होते ही नोटिफिकेशन लेना चाहते हैं तो पहले से ‘Notify me’ बटन पर क्लिक कर नोटिफिकेशन ऑन कर लें।
Realme GT 6T के फीचर्स
Realme GT 6T में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन लगी है। फोन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा 6000nits पीक ब्राइटनेस, Snapdragon 7+ Gen 3, एड्रेनो 732 GPU लगा है। स्मार्टफोन Android 14 पर चलेगा। 120W चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी लगी है। फोन 50MP OIS प्राइमरी, रियर पर 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 32MP सेल्फी लेंस से लैस है। वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी-सी पोर्ट भी दिया है।
स्मार्टफोन की कीमत
लीक्स रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन 31999 रुपए में लॉन्च हो सकता है। यह साफ नहीं है कि यह कीमत बेस, टॉप या अन्य मिड-वेरिएंट की है। यह फोन Realme.com और Amazon पर उपलब्ध होगा।
ये प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे
Realme GT 6T 5G के अलावा आज Realme के बड्स एयर 6, बड्स वायरलेस 3 नियो लॉन्च किए जाएंगे। Realme बड्स एयर 6 में 12.4 मिमी ड्राइवर, 50dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), छह-माइक ENC सेटअप, 55ms सुपर लो लेटेंसी मोड से लैस है। वायरलेस 3 नियो में आवाज के लिए 13.3mm डायनामिक बेस ड्राइवर होंगे। इसकी कीमत 1299 रुपए से शुरू हो सकती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




