back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Motorola Edge 50 Fusion : भारत में लॉन्च हुआ 12GB वाला सस्ता स्मार्टफोन, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन के फीचर्स जानें

Motorola Edge 50 Fusion Launch : भारत में मोटोरोला एज 50 फ्यूजन लॉन्च हो चुका है। फोन 12GB RAM, 256GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स से लैस है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत में एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। मोटोरोला ने अपना Edge 50 Fusion स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। इससे पहले कंपनी ने Motorola Edge 50 Ultra को लॉन्च किया था। दोनों फोन अप्रैल में ग्लोबल मार्केट में पेश हुए थे। मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 12GB RAM, 32MP सेल्फी कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन Redmi, Realme, Vivo, Samsung जैसे ब्रांड को चुनौती देगा।

शुरुआती कीमत 22,999 रुपए

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसमें 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में है। फोन की शुरुआती कीमत 22,999 रुपए है। टॉप वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 22 मई की दोपहर 12 बजे Flipkart पर होगी। फोन की खरीद पर 2000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर है। इस तरह से फोन को 20,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Forest Blue, Hot Pink और Mashmallow Blue में उपलब्ध है।

स्मार्टफोन के फीचर्स

यह 5G स्मार्टफोन है। फोन 6.7 इंच के pOLED कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आया है। डिस्प्ले में FHD+ रेजोल्यूशन और 144Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक है। डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी है।

Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर

फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगा है। इसके साथ 12GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरज है। फोन IP68 रेटेड है। इसका मतलब है कि यह पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। 5000 mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। स्टीरियो स्पीकर, डॉल्वी एटमस जैसे फीचर्स भी हैं। स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 3 साल तक OS अपग्रेड ऑफर किया गया है।

फोन के कैमरे बेहद खास

Motorola Edge 50 Fusion के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा है। जबकि, 13MP का सेकेंडरी कैमरा लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...